गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: सादात। बहरियाबाद निवासी दानिश वरा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं सादात नगर के वार्ड पांच निवासी इब्राहिम अंसारी को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। दोनों के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने खुशी जताई। दानिश वरा इससे पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा में मंत्री और महामंत्री सहित कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने मंडल महामंत्री के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया था। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आम जन के लिए काम कर रही भाजपा सरकारें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...