Ghazipur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा
गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। पांच लाख रुपये नकद अथवा चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर दिलदारनगर पुलिस ने पति संतोष कुमार गुप्ता, सास चम्पा देवी, ननद काजल व सुमन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, 20 अगस्त को मायके जाने के लिए रुपये मांगने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और मायके चली गई। अगले दिन जमानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.