Ghazipur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने और पति द्वारा दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रूबी वर्मा की तहरीर पर मरदह पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 16 फरवरी वर्ष 2022 को दीपक पुत्र विश्वनाथ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दीपक और उसके परिवार के संतोष, दीपू, गीता, शिवा, अमित तथा धर्मेंद्र दहेज कम लाने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति एक लाख रुपये और सोने की सिकड़ी की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ मायके चली गई। पीड़िता का आरोप है कि बाद में पति ने दूसरी शादी कर ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.