Ghazipur News: दस वर्षों से बाधित रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण
गाजीपुर, जुलाई 17 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना के नसीरपुर कोडरी गांव में दस पूर्व ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित खड़ंजे पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को राजस्व टीम ने हटवाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी। बता दें कि नसीरपुर कोडरी गांव में ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित खड़ंजे पर दीवाल और झोपड़ी बनाकर रास्ता बाधित कर दिया गया। बाधित रास्ते को खुलवाने के लिए गांव के एक पक्ष के लोग उच्चाधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दे रहे थे। लेकिन दबंग अतिक्रमणकारियों ने रास्ता खाली नहीं किया। जिलाधिकारी के आदेश पर एक सप्ताह पूर्व तहसीलदार कासिमाबाद कौशल चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम को विरोध के कारण बिना अतिक्रमण हटाये लौटना पड़ा था। शुक्रवार को पुनः तहसीलदार कासिमाबाद कौशल चौरसिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.