गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नेहरु स्टेडियम गोराबाजार में मंगलवार जिला खेल कार्यालय और जिला खो खो एसोसिएशन के सहयोग से खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें कुल 33 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन छह अगस्त को सुबह नौ बजे डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर,वाराणसी में चयन के लिए प्रतिभाग करेंगे। गाजीपुर ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों में खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचन्द यादव, योगेन्द्र सिंह, तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पांच अगस्त को कुश्ती में जिला स्तरीय चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...