Ghazipur News: दरौली स्टेशन के पास मिला युवक का शव
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर (गाजीपुर)। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर दरौली स्टेशन पर अप लाइन में शनिवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव रेल पटरी के पास मिला मिला। स्टेशन की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस सम्बन्ध में जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया की शव की तस्दीक न होने पर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया। शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर डाली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.