Ghazipur News: दंपति से मारपीट, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, जुलाई 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरी में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में खजुरी गांव निवासी देवचरन चौधरी पुत्र देवमुनि चौधरी ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के भोला चौधरी पुत्र सर्वजीत चौधरी तथा राहुल पुत्र भोला ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उनकी पत्नी सीमा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.