Ghazipur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, मुकाबले बराबरी पर
गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुतान संवाद। नेवादा गांव में बाबा निगमदास दंगल समिति की ओर से शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाते हुए शानदार दांव-पेच आजमाए। मुख्य अतिथि अनिकेत सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। अखाड़े में पहलवानों के उतरते ही मुकाबलों का रोमांच बढ़ गया। पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर लगाया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कोटिशा के पहलवान और नारायणपुर, जौनपुर के पहलवान के बीच हुआ मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: राजस्थान के भीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.