Ghazipur News: त्योहारों को लेकर पुलिस, अलर्ट किया गश्त
गाजीपुर, नवम्बर 6 -- Ghazipur News: जमानियां। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ महापर्व के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ कस्बा बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारों पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए लगातार रूट मार्च किया जा रहा है, ताकि खरीदारी करने वालों को परेशानी न हो। जाम से बचाव के लिए पुलिस और यातायात कर्मियों को सुव्यवस्थित पार्किंग तथा सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें सक्रिय रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जारी अनंतिम सूची पर 383 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.