Ghazipur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार ने तोड़ा दम
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डहन गांव स्थित सैदपुर-सादात मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। घायल अधेड़ की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। डहरा कलां के भिखारीपुर गांव निवासी 52 वर्षीय रामजन्म पुत्र सुखनंदन के पुत्र मनोज कुमार का सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था। वह पिछले सात दिनों से बेटे की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रह रहे थे। सोमवार को चिकित्सकों ने मनोज को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मनोज को वाहन से लेकर घर के लिए रवाना हो गए, जबकि रामजन्म ने यह कहते हुए साइकिल से आने की बात कही कि वह आराम से पीछे-पीछे पहुंच जाएंगे। इस बीच रामजन्म जैसे ही डहन गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.