Ghazipur News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर मेहरौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। युवक दुकान से खेत देखने पैदल जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मेहरौली निवासी 24 वर्षीय प्रियांशू यादव मेहरौली मोड़ स्थित पिता के खाद-बीज की दुकान पर था। वह दुकान से सुबह आठ बजे के करीब खेत देखने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी और पेड़ से टकराकर रुक गई। बुरी तरह से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दादा रामबदन यादव की तहरीर पर शादिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.