गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मजदूरी करने के लिए सोमवार सुबह घर से निकले प्रकाश वनवंशी को सिधौना चौराहे पर सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में 48 वर्षीय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिधौना बारी निवासी प्रकाश वनवंशी पुत्र छोटेलाल सुबह खरौना गांव में मजदूरी करने के लिए निकले थे। वह सिधौना चौराहा पार कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ट्रक की चपेट में मजदूर की मौत हादसे की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...