Ghazipur News: तृप्ति और प्रिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
गाजीपुर, अक्टूबर 28 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर में दो से चार नवंबर तक आयोजित होने वाली बालिका सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बुधवार को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में मंडलीय ट्रायल हुआ। इसमें गाजीपुर की दो पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। रामकरन इंटर कॉलेज, ईशोपुर रामपुर की छात्रा तृप्ति यादव ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में, जबकि प्रिया शुक्ला ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों का चयन वाराणसी मंडल की टीम में हुआ है। ट्रायल में गाजीपुर की छह बालिका पहलवानों ने प्रतिभाग किया। खेल विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित इस चयन प्रक्रिया में सफल दोनों खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.