Ghazipur News: तीसरे दिन भी जिले में चक्रवात का असर, पूरे दिन छाया बादल
गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में लगातार तीसरे दिन भी चक्रवाती सिस्टम का असर देखने को मिला। जिससे बीते तीन दिनों में सात डिग्री के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुककर बारिश और बूंदाबांदी होती रही। तीन दिनों से जिले में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गुरुवार की रात के समय कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई, जिससे सड़क पर जलजमाव होने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी बारिश का असर दिखाई दिया। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को छाता और बरसाती का सहारा लेना पड़ा। लगातार बदले मौसम से सामान्य जनजीवन की प्रभावित रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश-ओडिशा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.