Ghazipur News: तीन स्वर्ण जीत अखाड़ा कोटिशा के पहलवानों ने लहराया परचम
गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: खानपुर (गाजीपुर)। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में अखाड़ा कोटिशा के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर गाजीपुर का नाम रोशन किया। 57 किग्रा भार वर्ग में रोशन यादव ने प्रयागराज के धर्मेंद्र कुमार को पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता। 65 किग्रा में बृजेश यादव ने मुरादाबाद के अभिषेक तथा 79 किग्रा में अभिषेक यादव ने बरेली के अमन को आसमान दिखाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कोच रामजी यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनकी तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास का परिणाम पदकों के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा कोटिशा के पहलवान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.