Ghazipur News: तीन वार्डों में 1.47 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- तीन वार्डों में सड़क और नाली निर्माण Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दिलदारनगर के वार्ड संख्या नौ, तीन और चार में रहने वाले लोगों को जल्द ही जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत की ओर से तीनों वार्डों में 49-49 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन और जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने बताया कि नगर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। वार्ड संख्या नौ सहित अन्य वार्डों में सड़कों की खराब स्थिति और जलभराव के कारण लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.