Ghazipur News: तीन माह में चार चोरियां, खुलासा एक भी नहीं
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: खानपुर। थाना क्षेत्र में पिछले तीन माह के दौरान चोरी की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और ग्रामीणों में चोरियों को लेकर दहशत बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मौधा में दो, नायकडीह में एक और ददरा गांव में एक चोरी की घटना हुई। इनमें घरों और दुकानों को निशाना बनाकर चोर नकदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई, लेकिन घटनाओं का राज अब तक नहीं खुल सका है।लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूर्व की घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.