गाजीपुर, जुलाई 8 -- Ghazipur News: खानपुर (गाजीपुर)। मौधा-सौना फीडर का केबल बॉक्स बार-बार जलने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ताजा मामले में केबल बॉक्स फुंकने से अनौनी, करमपुर, शिवदासपुर, लौलहा, तराए, अमेदा, जमीन संदल समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे तक ठप रही। भीषण गर्मी और उमस में हजारों उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि मौधा और सौना पावर हाउस का केबल बॉक्स लगभग हर सप्ताह जल जाता है। इसके चलते बार-बार घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान करने के बजाय केवल मरम्मत कर काम चला रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: लाइन में फाल्ट से सौरिख-सकरावा की बिजली ठप इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट गह...