गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ स्वाट टीम और जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 15 मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल का इंजन सहित अन्य कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए। बरामदगी में कुल 16 दोपहिया वाहनों से संबंधित सामग्री शामिल है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर जंगीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सादात थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवेश राजभर, 29 वर्षीय अतुल सिंह और 26 वर्षीय नीरज राजभर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर आर्थिक लाभ के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने...