गाजीपुर, सितम्बर 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद पुलिस में सेवाएं दे रहे रेडियो उपनिरीक्षक रामभजन राम, उपनिरीक्षक ना.पु. राजमणि और मुख्य आरक्षी ना.पु. प्रदीप कुमार सिंह बुधवार को अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर उनके सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में जनपद के अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आरआई सहित तीन पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी भावभीनी विदाई यह भी पढ़ें- Garhwa News: सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक दी को भावभीनी वि...