Ghazipur News: तीन नवंबर को पीजी कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। युवा कल्याण विभाग की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के कल्चरल ट्रैक के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन तीन नवंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पीजी कॉलेज, गाजीपुर में आयोजित होगा। इस वर्ष उत्सव की थीम 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' रखी गई है। युवा उत्सव में पांच विधाओं लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेंटिंग और कविता लेखन में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लोकनृत्य, लोकगीत और नुक्कड़ नाटक की प्रत्येक टीम में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। जनपद के सभी विकास खंडों के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सरकारी एवं अर्धसरकारी शिक्षण संस्थानों के युवा और कलाकार इसमें भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: राष्ट्रीय य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.