गाजीपुर, अक्टूबर 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। युवा कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकसित भारत युवा यंग लीडर्स डायलॉग के कल्चरल ट्रैक के तहत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन तीन नवंबर को सुबह 10 बजे पीजी कॉलेज, गाजीपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' रखी गई है। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत करेंगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में पांच विधाओं लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेंटिंग और कविता लेखन में प्रतियोगिताएं होंगी। समूह विधाओं में एक दल में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता में सभी विकासखंडों के अलावा विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा शासकीय एवं अर्धशासकीय शिक्षण संस्थानों के युवा और ...