गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में तीन दिसंबर को सुपरटेट परीक्षा (सहायक अध्यापक नगरीय) आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए जनपद में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10,026 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।प्रशासन यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दस केंद्रों पर ...