Ghazipur News: तीन दिन में बीज नहीं उठाया तो निरस्त होगा चयन
गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। रबी अभियान के तहत राजकीय कृषि बीज गोदामों से बीज उठान को लेकर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने चयनित किसानों से तीन दिन के भीतर बीज प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में बीज नहीं लेने वाले किसानों का चयन निरस्त कर उनके स्थान पर प्रतीक्षारत एवं नए किसानों को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रबी अभियान के तहत जनपद को गेहूं 19,249 कुंतल, चना 1,225.08 कुंतल, मटर 70 कुंतल, मसूर 896.96 कुंतल तथा सरसों 40 कुंतल बीज आवंटित किया गया है। इसके सापेक्ष किसानों ने शत-प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। सभी चयनित किसानों के लिए राजकीय बीज गोदामों पर बीज उपलब्ध करा दिया गया है।इसके बावजूद कुछ चयनित किसान अभी तक बीज का उठान नहीं कर सके हैं, जबकि बिना बुकिंग वाले किसान भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.