Ghazipur News: तीन दिन पूर्व लापता मासूम का क्षत विक्षत हालत में घर के पास मिला शव
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोडीं खास गांव में बीते छह जुलाई को घर से खेलने निकले चार वर्षीय सिद्धार्थ का क्षत विक्षत शव गुरुवार की सुबह उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव से एक पैर, हाथ की उंगली गायब थी। शरीर पर नुकीली चीज से वार करने के निशान थे। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। बालक की पारिवारिक विवाद में ही हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि गोडीं खास निवासी जामवंत कुशवाहा का इकलौता संतान चार वर्षीय सिद्धार्थ छह जुलाई को सुबह 10 बजे घर से खेलने निकला और रहस्यमय परिस्थितियों में गाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.