गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से धूप और बादलों की आंखमिचौली का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहतमौसम की जानकारी बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को बारिश से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम में नमी अधिक रहने के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया और लोग पसीने से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे, जबकि दोपहर में धूप तेज होने से उमस और बढ़ गई। हालांकि शाम के समय फिर बादलों की आवाजाही देखने को मिली। बारिश के कारण खेतों में...