Ghazipur News: तीन दशक बाद सीडीपीओ कार्यालय को मिला अपना आशियाना
गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना कार्यालय गुरुवार को आखिरकार अपने नवनिर्मित भवन में स्थापित हो गया। लगभग तीन दशक से किराए के भवन में चल रहा यह कार्यालय अब ब्लॉक परिसर में बने अपने निजी सरकारी भवन से संचालित होगा। नए भवन में शिफ्टिंग से पहले परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। कार्यालय की स्थापना के समय से ही इसके पास अपनी कोई सरकारी बिल्डिंग नहीं थी। इस वजह से विभागीय कामकाज और संचालन में लंबे समय से काफी परेशानियां आ रही थीं। पूर्व सीडीपीओ अरुण कुमार दूबे के विशेष प्रयासों के बाद शासन द्वारा ब्लॉक परिसर में ही इस कार्यालय के लिए जमीन आवंटित की गई थी, जिसके बाद इस भव्य और आधुनिक भवन का निर्माण पूरा हुआ। नवनिर्मित कार्यालय भवन में कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.