गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के द्वारिका पैलेस में बरनवाल समाज की महिला विंग की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, सामूहिक तीज गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से तीज की परंपराओं का निर्वहन किया। गीत-संगीत और मनोरंजक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। देर रात तक आयोजन स्थल उत्साह और उल्लास से गुलजार रहा। महिलाओं ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्वेता...