गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: जखनियां। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत जखनिया गोविंद से शुक्रवार को मोबाइल कोर्ट की शुरूआत हुई है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। न्यायाधिकारी अमित कुमार यादव एवं उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और आठ मामलों में कानूनी सलाह व आवश्यक निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में जखनियां तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सचिवालयों पर सचल न्यायालय आयोजित किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को घर के पास ही न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होंगी इस पहल से समय, धन और न्यायालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा छोटे विवादों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...