Ghazipur News: तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोमवार को जंगीपुर कृषि मंडी परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय और जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में निकली यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने 'भारत माता की जय' और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। इससे पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। तिरंगा यात्रा कृषि मंडी परिसर से शुरू होकर जंगीपुर मुख्य बाजार, यादव मोड़, लावा मोड़ और शेखपुर होते हुए बिरनो पहुंची। यहां शहीद कमलेश सिंह और शहीद निरंजन राजभर की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भाजपा कार्यकर्ताओ का तिरंगा यात्रा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.