Ghazipur News: तिरंगा केवल ध्वज नहीं बल्कि बलिदानों का जीवंत प्रतीक है: रविंद्र जायसवाल
गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। वर्ष 1942 की अगस्त क्रांति की स्मृतियों को नमन करने, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में लंका मैदान से निकली तिरंगा यात्रा सरयू पांडेय पार्क पहुंचकर विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि "तिरंगा हमारी शान, हमारा अभिमान, हमारी आन और हमारा जीवन है।" उन्होंने कहा कि जब भारत गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब देशवासी हाथों में तिरंगा लेकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष के लिए निकलते थे। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और असंख्य बलिदानों का जीवंत प्रतीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.