गाजीपुर, सितम्बर 7 -- Ghazipur News: मरदह। थाना क्षेत्र के बिजौरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर इन्वर्टर और दो बैटरियां चोरी कर लीं। सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रामविलास सिंह कुशवाहा को घटना की जानकारी हुई। प्रधानाचार्य के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल पहुंचने पर एक कमरे का दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था। कमरे की जांच करने पर इन्वर्टर और दो बैटरियां गायब मिलीं। उन्होंने मामले की तहरीर मरदह थाने में दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...