Ghazipur News: तार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, कॉपर तार व 60 हजार रुपये बरामद
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर। गहमर पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेल से तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18 किलो 750 ग्राम कॉपर तार और चोरी के तार की बिक्री से प्राप्त 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को भतौरा गांव निवासी रामइकबाल ने सूचना दी थी कि गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल संख्या 120जेडजी से अज्ञात चोर मोटर और अन्य तार काटकर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर गहमर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम चोरी के माल और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 27 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कर्मनाशा पुल के पास से सतीश कुमार चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.