Ghazipur News: तारीघाट विद्युत उपकेंद्र में ब्लास्ट, 12 गांवों की बिजली ठप
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 33/11 केवी तारीघाट विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में बुधवार तड़के बड़ा तकनीकी हादसा हो गया। पकड़ी, युवराजपुर और तारीघाट फीडरों की इनकमिंग में लगातार तेज धमाकों के बाद ब्लास्ट हो गया, जिससे तीनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते करीब 12 गांवों के सैकड़ों घरों में बिजली गुल हो गई और लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और तकनीकी खराबी का आकलन शुरू कराया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण श्याम नारायण, शिवेंद्र, श्रीनिवास, संतोष, गूंगई यादव और राजू श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लंबे समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.