Ghazipur News: ताड़ीघाट में कलश यात्रा निकाल शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीघाट गांव में बुधवार को शीतला माता मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आचार्य एवं विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से कराए। इसके बाद सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवतियां गंगाजल से भरे कलश लेकर भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा गांव की विभिन्न गलियों, मोहल्लों और राजमार्ग से होकर वापस मंदिर पहुंची। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और शीतला माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद आचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतला माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.