Ghazipur News: तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार महेंद्र बहादुर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार राय 'सोनू' ने आरोप लगाया कि तहसीलदार बिना पैसे लिए पत्रावलियों पर आदेश पारित नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता आलोक राय ने कहा कि जब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एसडीएम को उन फाइलों की सूची सौंपी गई है, जिनमें कथित रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.