Ghazipur News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सिविल जज को सौंपा पत्रक
गाजीपुर, जुलाई 26 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील प्रशासन और सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। शनिवार को बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार महेंद्र बहादुर पर सिविल न्यायालय के आदेशों की अवहेलना सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन रणजीत कुमार जायसवाल से मुलाकात कर प्रकरण से अवगत कराया।
विवाद की जानकारी अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को संबोधित पत्रक सिविल जज को सौंपते हुए तहसीलदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर दूबे और सचिव धनंजय कुमार राय द्वारा दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार लगातार सिविल और जिला न्यायालय के आदेशों के विपरीत निर्णय पारित किए जा रहे हैं। साथ ही निबंधन कार्यालय से प्राप्त अभिलेखों में छेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.