Ghazipur News: तराव स्टेशन के पास सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, असिस्टेंट लोको पायलट घायल
गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर बुधवार सुबह तराव रेलवे स्टेशन के पास आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस (22420) पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया। पत्थर इंजन की खिड़की के शीशे से टकराया, जिससे शीशा टूट गया। इसके टुकड़े इंजन में बैठे असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी के सिर और चेहरे पर जा लगे। घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:03 बजे सुहेलदेव एक्सप्रेस आनंद विहार से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। ट्रेन जब सैदपुर क्षेत्र के तराव रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंजन को निशाना बनाकर पत्थर फेंक दिया। पत्थर चालक के बगल में लगी खिड़की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.