Ghazipur News: तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: मरदह। मरदह थाने के उपनिरीक्षक शाहिर सिद्दकी ने चेकिंग के दौरान मरदह थाना के कबीरपुर मोड़ से मनीष चौहान निवासी बर्रेबोझ छोटी बसहनी थाना रसड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध दो आपराधिक मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.