Ghazipur News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर पुलिस ने मगरखाई गांव जाने वाले रास्ते के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पांच अक्टूबर को उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर धनजी कुमार उर्फ बिरजू पुत्र भूलन राम, निवासी बारा सकरवार मोहल्ला, थाना गहमर को पकड़ा। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में गहमर थाने में आबकारी अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.