Ghazipur News: ढाई महीने से घरों में पानी की सप्लाई ठप, टैंकर के भरोसे लोग
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महिला सम्मान और सशक्तीकरण के दावों के बीच नगर पंचायत की बदहाल व्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। नगर के एसडीएम आवास रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के सामने से मोहम्मद अली रोड जाने वाली गली में पिछले ढाई महीने से घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। इसके चलते दर्जनों परिवार पानी के लिए परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि उपजिलाधिकारी का आवास भी इस गली से महज 20 मीटर की दूरी पर है। नगर पंचायत की ओर से घरों में पानी पहुंचाने के बजाय गली से 30 से 50 मीटर दूर टैंकर खड़ा कराया जा रहा है। सुबह से ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और स्कूली बच्चियों को हो रही है। पानी की किल्लत के कारण किशोरियों की निजता और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.