गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: जमानियां। सीएमओ गाजीपुर के आदेश पर डॉ. रुद्रकांत सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमानियां में प्रभारी चिकित्सक का पुनः कार्यभार ग्रहण कर लिया। स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद मामला न्यायालय पहुंचा था। न्यायालय के निर्देश पर सभी चिकित्सकों को उनके पूर्व तैनाती स्थल पर वापस भेजा गया। डॉ. सिंह की वापसी से मरीजों और स्थानीय लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना, ओपीडी का समयबद्ध संचालन, मरीजों को निशुल्क इलाज और दवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और डॉक्टरों व कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आमजन को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

हिंदी हिन्द...