गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बाराचवर खंड के डेहमा गांव में भगवान नरसिंह शाखा की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख मुरलीधर ने स्वयंसेवकों को भारतीय संस्कृति, गुरु के महत्व, संघ की स्थापना, भगवा ध्वज की सांस्कृतिक महत्ता और सेवा समर्पण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में माता का दर्जा प्राप्त है और सभी को भारत माता की जय का उद्घोष गर्व से करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज के समक्ष ध्वज प्रणाम कर समर्पण किया। अध्यक्षता श्री विश्वनाथ गिरि ने की और संचालन विक्की तिवारी ने किया। इस मौके पर विनोद ग...