Ghazipur News: डीजे की दुकान से 12 लाख का सामान चोरी
गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: मरदह। थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव स्थित चट्टी पर गुरुवार की रात चोरों ने डीजे की दुकान का शटर तोड़कर करीब 12 लाख रुपये कीमत की मशीनें चोरी कर लीं। शुक्रवार सुबह दुकान का शटर टूटा देखकर ग्रामीणों ने दुकानदार को सूचना दी, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। डोड़सर निवासी प्रांसु गोड़ की किराये के कमरे में डीजे की दुकान है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी मिली। दुकान के पास स्थित खेत में उनका लैपटॉप और मोबाइल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा मिला। प्रांसु के अनुसार, उन्होंने समूह से ऋण लेकर डीजे की मशीनें खरीदी थीं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शटर तोड़कर लाखों के सामान ले गये चोर आने वाले दिनों में करीब 40 मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग भी की गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.