Ghazipur News: डीजे की ऊंचाई अधिक होने पर पुलिस ने रोका
गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर। आजमगढ़ के बिनासेपुर से गाजीपुर के मरदह स्थित महाहर धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार देर रात कांवरियों का जत्था निकला था। रास्ते में ददरी घाट से गंगाजल भरने के लिए जा रहे जत्थे को शहर के रौजा तिराहे के पास पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने पिकअप पर लगा डीजे निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचा होने की बात कहते हुए जब्त कर लिया और उसे कोतवाली ले गई। डीजे के साथ कांवरिया भी पहुंच गए। पुलिस ने दोपहर एक बजे के बाद डीजे की हाईट कम कराकर छोड़ा तो कावंरिये महाहर धाम को रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.