गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के तत्वावधान में डीएलएड प्रशिक्षण परीक्षा वर्ष-2026 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को जिले के 28 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। परीक्षा प्रभारी वंदना मिश्रा ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए 9,163 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें 8,762 उपस्थित और 401 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा में 9,779 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में 9,330 उपस्थित और 449 अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा में 9,071 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। यह भी पढ़ें- सिंगल इनमें 8,685 ने परीक्षा दी, जबकि 386 अनुपस्थित रहे। तीनों पाल...