Ghazipur News: डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या
गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय बनाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने भी संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Balrampu...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.