Ghazipur News: डीएम ने प्रेरणा कैंटीन का किया शुभारंभ, तहसील में केंद्रीय कार्यालय का लोकार्पण
गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रविवार को मिर्जापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया। इसके बाद तहसील परिसर में तीन लाख रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहतर भविष्य की आधारशिला है। बच्चों को पढ़ाई के साथ अनुशासन, स्वच्छता और अच्छे संस्कार भी अपनाने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.