गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। जिलाधिकारी के पांच अगस्त को बैनामा के संबंध में जारी आदेश के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला का घेराव किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आदेश पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना था कि जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश से अधिवक्ताओं के साथ ही जमीन संबंधी कार्यों के लिए तहसील और निबंधन कार्यालय पहुंचने वाले आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि आदेश के प्रभाव और व्यवहारिक कठिनाइयों को देखते हुए इसे तत्काल वापस लिया जाए।

कार्यवाही की प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने के बाद अधिव...