गाजीपुर, नवम्बर 14 -- Ghazipur News: सैदपुर। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर शनिवार को डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी विनय कुमार सिंह ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। पक्का घाट पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बूढ़ेनाथ महादेव घाट की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बासूचक और तरांव घाट पर पूजा प्रतिबंधित रहेगी। प्रत्येक गंगा घाट पर नाव, दो नाविक और एक गोताखोर तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: छठ घाटों पर गोताखोर और चिकित्सा टीम भी रहेगी तैनात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...